सिद्धार्थनगर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो न्यायालय ने मंगलवार को दोषी को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने उस पर 45 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में मुकदमों की प्रभावी पैरवी कराई जा रही है। इसी क्रम में वर्ष 2017 में दर्ज मामले में एएसजे/विशेष पॉक्सो न्यायालय के न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने फूलचंद्र निवासी बर्डपुर नंबर छह, टोला मधवानगर, थाना कपिलवस्तु को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।