फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली के बदले असली सोना हड़पने में जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली के बदले असली सोना हड़पने में जेल भेजे गए
विज्ञापन

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के कदवा बाजार में आभूषण की दुकान पर रविवार शाम को नकली बेचकर, असली सोना खरीदने वाले आरोपित को पकड़ लिया गया। हालांकि, उसके साथ की महिला तब भाग गई थी, जिसे सोमवार को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसओ चिल्हिया ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि कटया गांव निवासी राममिलन वर्मा की, कदवा बाजार में सराफा की दुकान है। रविवार शाम को आरोपित व्यक्ति और उसके साथ महिला, दुकान पर नकली सोने का आभूषण लेकर पहुंची। दुकानदार को नकली सोने का आभूषण दे दिया। दुकानदार अभी उसे परख रहा था, उसी बीच दोनों असली सोने की अंगूठी और माला लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने जांच में पाया कि उनको मिला आभूषण, नकली सोने का था। उसने उन्होंने शोर मचाया। बाजार के लोग आरोपितों की तलाश में दौड़ पड़े। कुछ दूर आरोपित व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। उसके साथ ही महिला भाग गई थी। आरोपित के कब्जे से अंगूठी और माला मिल गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने आभूषण सहित आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममिलन वर्मा के मुताबिक, असली सोने के आभूषण की कीमत चालीस हजार रुपये की थी। रविवार देर तक जद्दोजहद के बाद राममिलन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज किया। सोमवार की सुबह पुलिस टीम ने कदवा बाजार के शिव मंदिर के पास से आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों की पहचान राजकुमार वर्मा और शांति, निवासी चौमुखा, थाना लार, जनपद देवरिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें