फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल के कपिलवस्तु में एसईई की परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के शिक्षा एवं समन्वय इकाई के अधिकारी चोप लाल बेल्बासे ने बताया कि बृहस्पतिवार से शुरू हुई एसईई के पहले दिन नियमित परीक्षा से 89 और ग्रेड वृद्धि परीक्षा से 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले के 147 स्कूलों के 8,323 छात्र नियमित रूप में शामिल थे, और 295 विद्यार्थी अपग्रेड परीक्षा में रहे। परीक्षा में भाग लेने के लिए जिले में कुल 9,058 विद्यार्थी तैयारी में थे। वहीं जिले में तीन नेत्रहीन व्यक्ति भी परीक्षा में शामिल हुए हैं। बेल्बासे ने बताया कि बुद्ध भूमि नगर पालिका वार्ड नंबर-एक भेलाई स्थित सिद्धार्थ स्मारक मवि के नेत्रहीन सुरेंद्र चौधरी, रेखा गिरी और अनूप खनाल ने परीक्षा केंद्र में भाग लिया। शिक्षा एवं समन्वय इकाई कपिलवस्तु के प्रमुख थानेश्वर घिमीरे ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुई। लुंबिनी प्रांत के प्रशासन कार्यालय के परीक्षा के जिला समन्वय प्रमुख बाबूराम आचार्य ने साइट पर निगरानी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें