- महरागजगंज में आयोजित हुई गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता में जनपदीय पुलिस का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में बुलाकर टीम के लोगों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
जनपद महराजगंज में आयोजित गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबाल कलस्टर महिला, पुरुष वॉलीबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, योगा, टेबल टेनिस एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता वर्ष में जनपद सिद्धार्थनगर की टेबल टेनिस टीम द्वारा पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान, वॉलीबाल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त टेबल टेनिस की व्यक्तिगत स्पर्धा में निरीक्षक सूरज नाथ सिंह ने द्वितीय स्थान।
योगा में उपनिरीक्षक प्रद्युमन सिंह व महिला मुख्य आरक्षी वीरांगना मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता में समस्त प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक महाराजगंज की ओर से निर्गत प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कार्यालय में प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।