सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सरहद से सीमा लगने के कारण चौकसी बढ़ाई जा रही है। सीमापार से हर आने और जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही सीमावर्र्ती थाने की पुलिस ने भी चेकिंग तेज कर दी है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही बार्डर एरिया में अस्थायी बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। इस दरम्यान हर आने-जाने वाले से कारण पूछा जाएगा और नाम और पता नोट किया जाएगा। वैसे भी सीमा पर सख्ती के चलते रुपये पकड़े जा रहे हैं। बरामद रुपये के संबंध में सामने वाले के पास कुछ भी नहीं मिल रहा है।
जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बार्डर से लगती है। सीमा पूरी तरह से खुली है, चुनिंदा मुख्य मार्ग है। जबकि पगड़ंडी के कई मार्ग बने हुए हैं। पिछले कुछ सालों से देशविरोधी तत्वों की सीमा पर नजर रही है। कई बार सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों को पकड़ा है। उनकी पूछताछ में पकड़े गए संदिग्ध यह बता चुके हैं कि सीमा से सटे नेपाल में बैठकर देशविरोधी गतिविधियों चलाते थे। इसलिए सीमा पर संवेदनशीलता बढ़ गई है। देश में जब भी कोई आंतकी गतिविधि होती है तो बार्डर पर अलर्ट हो जाता है। सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो जाती हैं। कारण सीमा खुली होने से डर रहता है कि कौन किधर से घुसपैठ कर ले और देश में प्रवेश करके अशांति फैलाने का कार्य करे। लोकसभा चुनाव देश का सबसे बड़ा पर्व है। जिस पर पूरी दुनिया की नजर है। देशविरोधी तत्व माहौल का ना खराब करने पर। वह नेपाल से होकर देश में प्रवेश कर सकें। इसके लिए अभी से सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई। आचार संहिता लगने के बाद बार्डर पार से हर आने-जाने वालों को चेकिंग की जा रही है। उनके सामान को देखा जा रहा है। संदिग्ध दिखने वालों का नाम और पता भी नोट किया जा रहा है। चुनाव के नजदीक आने के साथ ही और अस्थायी चेक पोस्ट बनाया जाएगा और बैरियर लगाकर चेकिंग किया जाएगा।
इन बार्डर पर चौकसी बढ़ी
68 किलोमीटर सीमा पर पुलिस पांच थाना क्षेत्र के पड़ता है। इसमें लोटन, मोहाना,, कपिलवस्तु शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाना क्षेत्र पकड़ा। इसमें मुख्य मार्गों में ढेबरुआ क्षेत्र को बढऩी बार्डर, शोहरतगढ़ के खुनुवां, कपिलवस्तु के अलीगढ़वा, मोहाना के ककरहवा और लोटन कोतवाली को ठोठरी बार्डर है खुला हुआ मार्ग है। इसमें बढ़नी और खुनुवां में भंसार कार्यालय है, जहां बड़े वाहनों का प्रवेश होती है। जबकि मोहाना के ककरहवा में चार पहिया भी जाती है। लेकिन अन्य बार्डरों पर केवल बाइक ही जाने दिया जाता है। चुनाव के मद्देनजर खुले हुए मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर आने- जाने वालों की चेकिंग अभी से शुरू कर दी गई है। चुनाव के मद्देनजर सख्ती बढ़ाई गई है, जिससे कोई संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वस्तु लेकर न आ सके।
बार्डर इलाके में सुरक्षा एजेंसी और सीमावर्ती थानों की पुलिस चौकस है। नियमित चेकिंग की जा रही है। चुनाव के जनदीक आने पर अतिरिक्त चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग की जाएगी। हर व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक