फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों से हटेंगे अतिरिक्त प्रभार लेने वाले शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों से हटेंगे अतिरिक्त प्रभार लेने वाले शिक्षक
विज्ञापन

विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक को मिलेगा प्रधानाध्यापक का प्रभार
बीएसए ने बीइओ को लिखा पत्र, प्रभार वाले शिक्षकों में सनसनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त प्रभार लेने वाले शिक्षकों से प्रभार हटाए जाएंगे। संबंधित स्कूलों का प्रभार वहीं तैनात वरिष्ठ शिक्षक को देने का आदेश जारी किया गया है। बीएसए के इस पत्र से अतिरिक्त प्रभार लेकर मलाई काट रहे शिक्षकों में सनसनी मच गई है।
विज्ञापन

अपनी तैनाती से इतर परिषदीय विद्यालयों का चार्ज संभाल रहे शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह सख्त हो गए हैं। उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि विद्यालय पर कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक को ही प्रभार दिया जाए। यदि उस विद्यालय पर शिक्षक कार्यरत नहीं हैं तो नजदीक के विद्यालय के दूसरे वरिष्ठ शिक्षक को प्रभार दिया जाए, जिससे किसी भी शिक्षक के पास एक से अधिक विद्यालयों का प्रभार न होने पाए। खेसरहा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुसौला, प्राथमिक विद्यालय निखौरिया और गुल्हरिया का प्रभार दूसरे विद्यालयों पर कार्यरत शिक्षकों के पास है। विकास खंड उसका बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगाधरपुर पर विकल्प के बाद भी दूसरे विद्यालय के शिक्षक को प्रभार दिया गया है। बीएसए ने बताया कि अब नियम विरुद्ध तरीके से दूसरे शिक्षकों के पास प्रभार नहीं रह पाएगा। यदि कहीं लापरवाही मिली तो संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें