फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चे होंगे यातायात नियमों के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चे होंगे यातायात नियमों के प्रति जागरूक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों को कम करने के लिए स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। उन्हें वाहन चलाते समय कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए, इस नियम से रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए 30 मई तक माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में विशेष जागरुकता अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में शासन की ओर से पत्र जारी करके कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए गए हैं।
यातायात नियम की जानकारी न होने से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। हर साल देश में कई लोग सड़क हादसों में जान गंवा देते हैं। मरने वालों में अधिकांश युवा पीढ़ी के हैं। हादसों के पीछे यातायात नियम की जानकारी का अभाव मुख्य कारण माना जा रहा है। ऐसे में सड़क हादसों को रोकने के लिए स्कूली बच्चों को जागरूक करने का कवायद शुरू हुई है। इसके लिए प्रमुख सचिव गृह की ओर से पत्र जारी करके माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालयों में 30 मई तक विशेष कक्षाएं चालू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शासन से पत्र मिलने के बाद विभागीय जिम्मेदार कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य ने बताया कि जागरुकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करके उन्हें इसके लिए आयोजन कराने के लिए कहा गया है। इसमें ट्रैफिक पुलिस के कर्मी भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में हैं इतने विद्यालय
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 201 राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और वित्तविहीन के विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें तकरीबन एक लाख से अधिक बच्चे कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक पंजीकृत होंगे। अगर स्कूल में अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा तो अच्छी जानकारी होगी। इससे बच्चे घर जाकर अपने आसपास और अभिभावक को भी यातायात नियम के प्रति जागरूक कर सकेंगे। इससे बड़ा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें