फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कोहरे के बीच फर्राटा भर रहीं स्कूल बसें

विज्ञापन
शाहपुर में कोहरे के बीच सड़कों पर फर्राटा भर कर दौड़ती स्कूल वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर सुबह होते ही घने कोहरे के बीच प्राइवेट स्कूल बसों का सड़कों पर फर्राटा भरकर दौड़ना शुरू हो जाता है। यह सिलसिला सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक चलता रहता है। जबकि, इस बीच सड़क पर कभी कभी घने कोहरे भी छाए रहते हैं। फिर भी स्कूल वाहनों की रफ्तार धीमी नहीं हो रही है।
मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते जहां आम वाहनों की रफ्तार धीमी रही, वहीं स्कूल वाहनों पर कोहरे का कोई असर नहीं दिखाई दिया। स्कूल वाहन चालक बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर नहीं रहे और स्कूल वाहनों को सड़कों पर कोहरे के बीच फर्राटा मारकर दौड़ा रहे थे। क्षेत्र वासी आलोक श्रीवास्तव, लोमेश पांडेय, अजय पांडेय, बुलबुल श्रीवास्तव आदि ने कहा कि स्कूल वाहनों में छोटे-छोटे बच्चे सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल वाहन चालक बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई गंभीर नहीं है। समय रहते हाई स्पीड में चल रहे स्कूल वाहनों को लेकर परिवहन विभाग गंभीर नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें