फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह, बोले- तानाशाही के विरुद्ध जारी रहेगा संघर्ष

Thu, 28 Jul 2022 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय कई दिनों से पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को निराधार और मनगढ़ंत नेशनल हेराल्ड मामले में तलब कर रहा है।
विज्ञापन
सत्याग्रह करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी को ईडी द्वारा तलब किए जाने के विरोध में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को खरी-खोटी सुनाई। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार सदर को सौंपा गया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय कई दिनों से पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को निराधार और मनगढ़ंत नेशनल हेराल्ड मामले में तलब कर रहा है। भाजपा सरकार बिना किसी सुबूत और तथ्यों के, व्यक्तिगत बदला लेने और राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। इसके विरोध में पूरे देश के कांग्रेसजन आंदोलित हैं।

पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ईडी के माध्यम से राहुल गांधी की ईमानदार और बेदाग छवि को धूमिल करने का कुचक्र रच रही है। कांग्रेस पार्टी के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और सड़कों पर उतरकर विरोध करते रहेंगे। डा. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी मशीनरी के दम पर विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के जरिए डराने का काम कर रही है। सरकार की तानाशाही के विरुद्ध हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस नेता राम चंदर पांडेय, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, राजन श्रीवास्तव, दीपक यदुवंशी, सादिक अहमद उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें