फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए प्रस्तावों पर जमीन उपलब्ध न होने पर सांसद ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन उपलब्ध नहीं होने पर सांसद नाराज
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
अल्पसंख्यक बाहुल्य नौ ब्लॉकों में चल रहा प्रोग्राम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में सांसद जगदंबिका पाल ने नए प्रस्तावों पर जमीन की उपलब्धता पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी से भूमि की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया। अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

विकास भवन के आंबेडकर सभागार में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की समीक्षा में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि कार्यक्रम जिले के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र वाले नौ ब्लॉकों में संचालित हैं। इनमें नौगढ़, बर्डपुर, बढ़नी, इटवा, खुनियांव, भनवापुर, डुमरियागंज और मिठवल शामिल हैं। उन्होंने बीते वित्तीय सत्र में स्वीकृत कार्यों का जिक्र करते हुए निर्माण की स्थिति से अवगत कराया। इसके अलावा नए प्रस्तावों को भी पढ़कर सुनाया। सांसद जगदंबिका पाल ने भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर बनने वाले स्कूल, आंगनबाड़ी और अन्य परियोजनाओं पर भूमि की उपलब्धता के लिए उपजिलाधिकारियों के स्तर पर कार्रवाई कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रस्ताव को मूर्तरूप देने के साथ ही अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का भरोसा दिया। सीडीओ पुलकित गर्ग, विधायक राघवेंद्र सिंह और श्यामधनी राही, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, सभी एसडीएम भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें