फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्तगी की कार्रवाई के जद में नहीं आए आरोपी शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित---
विज्ञापन

10 माह बाद भी 11 फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं
40 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ गोरखपुर के कैंट थाने में दर्ज है मुकदमा
बीएसए ने कार्रवाई के लिए बीईओ को भेजी सिर्फ 29 की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्रों के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की जांच एसटीएफ ने की। गोरखपुर के कैंट थाने में एसटीएफ की ओर से 40 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे में शामिल 29 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तत्कालीन बीएसए ने बीईओ को पत्र लिखा था, लेकिन 11 अन्य के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले शिक्षकों की जांच-पड़ताल में एसटीएफ गोरखपुर ने 40 शिक्षकों को दोषी पाया। इस मामले में 24 सितंबर 2019 को गोरखपुर के कैंट थाने में इन सभी फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके आधार पर नौ अक्टूबर 2019 को तत्कालीन बीएसए की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर सिर्फ 29 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई। लेकिन दर्ज मुकदमे में शामिल 11 अन्य फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई, बड़ा सवाल है। इस बाबत प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी केएस वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, पत्रावली देखकर आवश्यक कदम उठाएंगे। इस मामले में उच्चाधिकारियों से भी पत्र व्यवहार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें