संजय अध्यक्ष, लालाजी महामंत्री बने, आल टीचर्स एंड एंप्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। जोगिया बीआरसी सभागार में शुक्रवार को आल टीचर्स एंड एंप्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में अनुपम सिंह संरक्षक, संजय पाठक ब्लॉक अध्यक्ष, लालजी पांडेय महामंत्री, जयप्रकाश उपाध्याय, गौरव पांडेय, मोहम्मद अब्दुर्रहमान उपाध्यक्ष, प्रदीप यादव कोषाध्यक्ष, विष्णु त्रिपाठी मंत्री, उत्कर्ष श्रीवास्तव संगठन मंत्री, अनंत दीप यादव, पुष्पेंद्र सिंह, पीयूष द्विवेदी सह संगठन मंत्री, चौधरी घनश्याम प्रवक्ता पंकज राय मीडिया प्रभारी एवं व्यवस्थापक मनोनीत किया गया।
इसी क्रम में महिला संवर्ग जोगिया का भी गठन किया गया। इसमें समीक्षा त्रिपाठी अध्यक्ष, राजबाला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हिमांशी शुक्ला, कविता मिश्र, अंजली गुप्ता, सुषमा देवी उपाध्यक्ष, निधि त्रिपाठी महामंत्री, नमिता मिश्र संगठन मंत्री, रीता भारती सह संगठन मंत्री, दीपिका सुलेरे कोषाध्यक्ष, शिखा सिंह प्रवक्ता पद हेतु मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ल, मंडल अध्यक्ष बलवंत चौधरी, जिलाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, जिला महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण चौधरी, जिला संयोजिका कल्पना, प्रमोद त्रिपाठी, पशुपति दूबे, देवेंद्र त्रिपाठी, मृणालिनी मिश्र, चंद्रहास दूबे, दिनेश चौरसिया, अंशु राय, बृजेश द्विवेदी, अंशुमान सिंह, जनार्दन शुक्ल आदि मौजूद रहे।