फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित समय में करें समस्याओं का निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस पर सीडीओ जयेंद्र कुमार और एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
निर्धारित समय में करें समस्याओं का निस्तारण : डीएम
विज्ञापन

- इटवा में डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की सुनी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने इटवा में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जायेगा तो संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। 78 मामलों में राजस्व के चार प्रार्थना पत्रों को मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिन के अंदर निस्तारण का निर्देश दिया गया। इस दौरान एसपी डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मेघवरण, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे। नौगढ़ तहसील में एडीएम उमाशंकर ने मामलों की सुनवाई की। इस दौरान एएसपी सुरेश चंद रावत, एसडीएम प्रदीप यादव, सीओ प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ में सीडीओ जयेंद्र कुमार एवं एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें