फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर स्वास्थ्य केंद्रों पर लिए जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
हर स्वास्थ्य केंद्रों पर लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन की लगाई गई ड्यूटी, करेंगे कलेक्शन
मरीजों में पुष्टि होने पर उच्चाधिकारी को देंगे सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य महकमा कदम-कदम पर एहतियात बरत रहा है। जिले में संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने की व्यवस्था जिला अस्पताल के अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई है। पुष्टि होने पर उच्चाधिकारियों को सूचना देने के लिए सभी लैब टेक्नीशियन से कहा गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा राय ने बताया कि कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों का सैंपल कलेक्शन के लिए सरकारी अस्पतालों पर व्यवस्था की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया, उसका बाजार, लोटन, डुमरियागंज, मिठवल, बसंतपुर, खेसरहा, इटवा, शोहरतगढ़, बर्डपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर, खुनियांव, बांसी, नौगढ़ में दो-दो, जिला अस्पताल में 17 एलटी की ड्यूटी लगाई गई है। पीएचसी नौगढ़ के रवींद्र कुमार मिश्र, जिला अस्पताल के कृष्णचंद्र पांडेय, संजीत कुमार को आवश्यकता पड़ने पर सीएचसी बर्डपुर में बनाए गए लेबल-एक के आइशोलसन वार्ड में ड्यूटी ली जाएगी। जबकि सीएचसी उसका के एलटी अमित कुमार जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी देंगे। सीएमओ ने सभी को अपने कार्य स्थल पर सैंपल कनेक्शन के लिए निर्देश दिए हैं। इन सभी को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी मौर्या की ओर से प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें