फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अनुभवी नेताओं को सपा ने दिया एमएलए का टिकट

Fri, 25 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रदेश कार्यकारिणी ने शुक्रवार को सूबे के विधानसभा से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
विज्ञापन


इसमें जिले के  दो विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों का नाम शामिल रहा। डुमरियागंज विधानसभा में पार्टी ने विधायक मलिक कमाल युसूफ को टिकट देकर अनुभव को तरहीज देते हुए अल्पसंख्यक वोटों पर भी निशाना साधा। वहीं बांसी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक लालजी यादव को फिर से उम्मीदवार घोषित किया।

सपा ने मिशन 2017 के तहत जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा किया। जिले की यहीं दो सीटें सपा के खाते में नहीं गईं। डुमरियागंज सीट पर विधायक कमाल युसूफ ने पीस पार्टी के निशान पर विजय हासिल किया था। कमाल पांचवीं बार विधानसभा में पहुंचने में सफल रहे थे।
विज्ञापन


कमाल ने 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार सदन में प्रवेश किया था। दूसरी बार 1980 में भी विजयश्री हासिल हुई थी। लोकदल के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते। 1985 में एक बार फिर से लोकदल के टिकट पर जीत हासिल की।
विज्ञापन


2000 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के सिंबल पर जीत दर्ज किया। इस बार पार्टी ने मलिक कमाल के निष्ठा को देखते हुए मंत्री पद से भी नवाजा। 2012 के चुनाव में पीस पार्टी के बैनर तले विजय हासिल किया। विधायक मलिक कमाल युसूफ ने कहा कि पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हूं। पार्टी ने निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण को देखते हुए एक बार फिर से चुनाव लड़ने के लिए सिंबल देने का फैसला किया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें