संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज व भवानीगंज थाना पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व संबंधी कुल छह मामले आए। एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। फरियादी मायूस घर लौट गए।
डुमरियागंज थाने में तहसीलदार रवि यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में एक मामला पेश हुआ, जो राजस्व विभाग से संबंधित रहा। जबकि, भवानीगंज में नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में पांच मामले आए, लेकिन दोनों थानों पर मामलों का त्वरित निस्तारण नहीं हो सका। न्याय की उम्मीद में आए फरियादी मायूस लौट गए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी, निरीक्षक आरके मिश्रा, एसआई शिव कुमार यादव, थानाध्यक्ष अमित कुमार, लेखपाल राजेश मणि,अम्बिकेश सिंह आदि मौजूद रहे।