फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर से बाहर गए तो कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल परिसर से बाहर गए शिक्षक तो कटेगा वेतन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय में अब टाइम एंड मोशन स्टडी के अनुसार होंगे शैक्षणिक कार्य
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। परिषदीय विद्यालय में शैक्षणिक कार्य अब टाइम एंड मोशन स्टडी के अनुसार होंगे। इसके तहत शिक्षकों को तमाम जिम्मेदारियां दी गई हैं, साथ ही उन पर नजर रखी जाएगी। इससे शिक्षक मनमानी नहीं कर सकेंगे। बहाने से कोई शिक्षक स्कूल परिसर से बाहर गया तो उसका वेतन काट लिया जाएगा।
नई व्यवस्था के अनुसार विद्यालय संचालन की अवधि के दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से प्रधानाध्यापकों को बैठक में बुलाने की शिकायतों पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासनिक समीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। इसका पालन शिक्षकों समेत अधिकारियों को हर हाल में करना होगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को अपनी विभिन्न कार्रवाईयों की अब 14 पंजिकाएं भी तैयार रखनी होंगी। उन्हें शिक्षक डायरी के अलावा उपस्थिति, प्रवेश, कक्षावार छात्र उपस्थिति, एमडीएम, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण, स्टाक, आय, व्यय, चेक इश्यू, बैठक, निरीक्षण, पत्र व्यवहार, बाल गणना पंजिका अपडेट रखनी होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में बीईओ श्याम प्रताप सिंह का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में समयावधि एवं कार्य निर्धारण के संबंध में टाइम एंड मोशन स्टडी के अनुसार शैक्षणिक कार्य कराने का निर्देश शासन ने जारी किया है। इसका पालन हर हाल में करना होगा। इससे अध्यापकों की मनमानी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें