फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीराम मंदिर में अनियमितताओं के विरोध में निकाली सद्बुद्धि यात्रा

Wed, 08 Jul 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नौगढ़ तहसील परिसर से हनुमान मंदिर तक सद्बुद्धि यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यात्रा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी धर्म के विरुद्ध नहीं बल्कि आस्था की पवित्रता, पारदर्शिता और जवाबदेही की पक्षधर है। डॉ. नादिर सलाम और सादिक अहमद ने कहा कि श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना सभी का दायित्व है। यात्रा में कृष्ण बहादुर सिंह, जावेद मोकीम, अनिल सिंह अन्नू, सतीश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें