फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रूट डायवर्ट, ट्रेनों से लखनऊ गए यात्री

विज्ञापन
डुमरियागज के बैदोला चौराहे पर वाहनो को गन्तव्य की ओर रवाना  करने मे जुटे पुलिस के जवान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-बस्ती रूट से वाहनों को डुमरियागंज मार्ग पर डायवर्ट करने के बाद यात्रियों को कुछ असुविधाएं हो रही हैं। इन असुविधाओं से बचने के लिए लोगों ने अयोध्या, लखनऊ जाने के लिए ट्रेनों से यात्रा की। यही कारण रहा कि अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही।
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्री कमलेश ने बताया कि बस्ती रूट पर बस का संचालन ठप होने से उन्होंने ट्रेन से ही यात्रा करना उचित समझा। रेलवे स्टेशन पर बलरामपुर के लिए टिकट ले रहे घनश्याम ने बताया कि दोपहर में लखनऊ जाने वाली ट्रेन में काफी सीटें खाली रह जाती थीं, लेकिन रूट डायवर्जन होने से शुक्रवार को पहले की अपेक्षा यात्री काफी बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर टिकट बनाने वाले क्लर्क ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ रूट का टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही, जबकि रेलवे स्टेशन के आसपास टिकट बिक्री करने वालों के वहां भी लखनऊ के टिकट अधिक बिके।
स्टेशन के काउंटर पर भी 150 टिकट अधिक बिक जाने का अनुमान है, क्योंकि बढ़े हुए यात्रियों की संख्या शुक्रवार रात 12 बजे के बाद ही पता चल सकती।
ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें