फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्माण कार्यों की समीक्षा, समय से कार्य पूरा कराने के निर्देश

Fri, 15 Nov 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में कराएं जा रहे निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग शीघ्र पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव को निर्देश दिया कि भूमि से संबंधित किसी भी कार्यदायी संस्था का प्रकरण लंबित चल रहा हो तो उसके निस्तारण के संबंध में कार्यवाही संबंधित उपजिलाधिकारी से मिलकर सुनिश्चित कराए। सीएनडीएस विभाग के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि जिन भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया हैं उन्हें हैंडओवर कराए। आरईडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि गांवों में सीसी रोड का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराएं। इस अवसर पर सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, गोपाल प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें