फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज यात्रियों को अब मिलेगा स्मार्ट एमएसटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रोडवेज बसों से रेगुलर यात्रा करने वाले यात्रियों अब मासिक यात्रा पास का नवीनीकरण कराने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब उनके लिए परिवहन निगम ‘’स्मार्ट एमएसटी’’ नामक नई डिजिटल कार्ड-आधारित मासिक पास प्रणाली शुरू कर रहा है इससे यात्रा और भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक यात्रियों को कागज के मासिक पास मिलते थे जिन्हें हर महीने नवीनीकरण के लिए रोडवेज कार्यालय जाकर बदलवाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता था। डिजिटल इंडिया की पहल के तहत, अब इस झंझट से छुटकारा मिलेगा। यात्रियों को डिजिटल कार्ड आधारित पास दिया जाएगा, जिसे किसी भी बस स्टेशन से आसानी से रिचार्ज किया जा सकेगा। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि यह स्मार्ट एमएसटी नियमित यात्रियों और छात्रों के लिए यात्रा को सुगम और किफायती बनाएगी। जिला मुख्यालय से 60 किमी के दायरे में यह डिजिटल पास मान्य होगा। अभी तक डिपो से लगभग 25 यात्री मासिक पास की मदद से यात्रा करते थे। लेकिन अब अन्य यात्री भी इससे जुड़ेंगे। जल्द ही इसके लिए कार्यालय में व्यवस्था कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें