फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो से गिरकर रोडवेज बस चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो से गिरकर रोडवेज बस चालक की मौत
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के धंवरिया गांव के पास देर रात हुआ हादसा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के धंवरिया गांव के पास शुक्रवार रात टेंपो से गिरकर रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। मृतक पथरा थाना क्षेत्र के पैड़ी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पैंड़ी खुर्द बबलू यादव (45) सिद्धार्थनगर रोडवेज में बस चालक हैं। शुक्रवार रात तिलौली चौराहे से घर जा रहे थे। तिलौली से निकलते ही उनके ही गांव का एक टेंपो चालक अपना टेंपो लिए उनसे मिल गया। बबलू यादव घर जाने के लिए उसके टेंपो में बैठ गए। बताया जाता है कि धंवरिया गांव के करीब पहुंचे ही वह टेंपो से बाहर गिर गए और बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और गांव के लोग इलाज के लिए उन्हें तिलौली ले गए। जहां से डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। लोगों के अनुसार इलाज के लिए बस्ती ले जाते समय उनकी मौत हो गई । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें