फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन नहर में मिली व्यक्ति की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन नहर में मिली व्यक्ति की लाश
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर छह के नोनहवा नरचहवा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर छह के नोनहवा नरचहवा गांव के पास निर्माणाधीन सरयू नहर में एक व्यक्ति की उतराती हुई लाश मिली। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बर्डपुर नंबर छह के नोनहवा नरचहवा गांव के पास सरयू नहर बन रही है। शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग नहर की ओर गए तो पानी में उतराती हुई लाश देखे। देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आसपास के गांवों में पहचान कराई जा रही है। पहचान होने के बाद ही अन्य कार्रवाई की जाएगी। व्यक्ति के शरीर पर नीली शर्ट, चेकदार लुंगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें