फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस फीट से कम चौड़ी सड़क वाले विद्यालय नहीं बनेंगे केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दस फीट से कम चौड़ी सड़क वाले विद्यालय नहीं बनेंगे केंद्र
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण में आने-जाने में असुविधा से बचने के लिए बोर्ड ने दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियट परीक्षा को नकलविहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्र के निर्धारण में कई बदलाव किए हैं। गाइडलाइन के मुताबिक विद्यालय पर जाने के लिए अगर दस फीट से कम चौड़ी सड़क और संपर्क मार्ग है तो वह केंद्र बनने के दायरे से बाहर हो जाएगा।
बोर्ड का मानना है कि आवागमन का रास्ता अच्छा रहेगा तो कॉपी और पेपर पहुंचने के साथ जिम्मेदार केंद्र का आसानी से दौरा कर परीक्षा का जायजा ले सकेंगे। गुगल मैप से जानकारी ली भी जाएगी। आवेदन के समय गलत जानकारी देने वाले विद्यालय बाहर कर दिए जाएंगे। केंद्र बनाने के लिए विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य की ओर से एप पर ऑनलाइन आवेदन किया गया है, मगर शिक्षा परिषद ने परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए कई नए नियम बनाए हैं। पूर्व में देखने में आया है कि कई ऐसे विद्यालय परीक्षा केंद्र बना दिए जाते हैं, जहां आने-जाने में परेशानी होती है। चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन से भी लोगपहुंच पाते हैं। ऐसे में परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं से निपटने के लिए बोर्ड ने ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही नियम लागू कर दिया है कि अगर परीक्षा केंद्र तक जाने वाले मार्ग और संपर्क मार्ग की चौड़ाई दस फीट से कम है तो उसे परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि शासन के मंशानुसार ही परीक्षा केंद्र बनेंगे। विद्यालय के निरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्देशानुसार जांच कर रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें