फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पकड़ी चौराहे पर सड़क बनी, पटरी बनाना भूला विभाग

विज्ञापन
शोहरतगढ क्षेत्र के पकडी़ीचौराहे पर आरसीसी सड़क के दोनों तरफ पटरी का निर्माण कार्य न होने से राह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पकड़ी बाजार। पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर पकड़ी चौराहे के कस्बाई हिस्से में आरसीसी सड़क तो बना दी गई, लेकिन दोनों तरफ पटरी का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। करीब दो माह से काम पूरा नहीं होने के कारण सड़क के किनारों पर ऊंचाई और ढलान से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के असंतुलित होकर गिरने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी मार्ग पर करीब 3,200 मीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसी के तहत पकड़ी चौराहे के कस्बाई हिस्से में लगभग दो माह पहले आरसीसी सड़क बनाई गई थी। हालांकि, सड़क के दोनों तरफ पटरी का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। इससे सड़क के किनारे से वाहन निकालने और आवागमन करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ पटरी नहीं होने से वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखने में परेशानी होती है।
ᱱ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें