फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अहिरौली हाल्ट पर प्लेटफॉर्म हुआ ऊंचा, ट्रेन पकड़ना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-गोंडा वाया सिद्धार्थनगर रेलखंड स्थित अहिरौली हाल्ट पर यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए प्लेटफॉर्म की लंबाई और ऊंचाई बढ़ाई गई है। इससे 50 से अधिक गांवों के लोगों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा हाल्ट पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के साथ बैठने और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित करने का काम भी किया जा रहा है। आमान परिवर्तन के बाद गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बड़ी लाइन से ट्रेनों का संचालन शुरू हुए 10 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। इसके बावजूद अहिरौली हाल्ट के प्लेटफॉर्म की लंबाई और ऊंचाई कम होने से यात्रियों को परेशानी होती थी।
रेलवे ने अमृत भारत योजना के तहत करीब 90 लाख रुपये की लागत से प्लेटफॉर्म का विस्तार और ऊंचाई बढ़ाने का काम कराया है। इसकी लंबाई 350 मीटर से बढ़ाकर 450 मीटर कर दी गई है, जबकि प्लेटफॉर्म की ऊंचाई 84 सेंटीमीटर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें