बांसी। नवनिर्मित आजाद पोखरा सुंदरीकरण कार्य एवं पार्क में बने केयर टेकर कमरे का दरवाजा तोड़कर आरओ प्लांट की पाइप को तोड़ने, पौधों को क्षति पहुंचाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर निगम ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
15 दिन पूर्व नगर पालिका की तरफ से नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण विधायक जय प्रताप सिंह और जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने किया था। इसके बाद से ही पार्क को लोगों के लिए खोल दिया गया। तीन दिन पूर्व कुछ अराजक तत्व ने केयर टेकर कमरे का दरवाजा तोड़कर आरओ प्लांट की पाइप लाइन को तोड़ दिया। वहां लगे फोटो पर कालिख पोत दी। इसके अलावा पौधों को भी क्षति पहुंचाई। संवाद