पथरा। थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर रेहरा पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार छोटू अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनखर गांव के टोला लतपुरवा निवासी छोटू पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में रिश्तेदार के घर जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अपने साथ ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष पथरा ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि कोई सूचना थाने पर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद