फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्राद्धकर्म में गया था परिवार घर से गहने लेकर चोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। परतावल चौराहा स्थित शिव नगर मोहल्ले में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान से लाखों रुपये के जेवर व कीमती सामानों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल के शिव नगर वार्ड निवासी नरेंद्र पटेल इलेक्ट्रॉनिक सामानों का व्यवसाय करते हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य सिसवा क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और अलमारी व कमरों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर घर में रखे झुमका, पायल, पॉजेब समेत अन्य सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान उठा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। जब परिवार वापस आया तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे मिले। यह देख परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इस संबंध में चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें