शाहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण गृह में बुधवार को अधिकारियों की निगरानी में ट्रकों से मिलरों का चावल उतारा गया। इस दौरान अफसर चावल की गुणवत्ता की भी जांच करते भी देखे गए।
मंगलवार को निरीक्षण में उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण गृह में जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिले थे। इसको लेकर अमर उजाला में प्रमुखता से ''''चौकीदार और चपरासी के भरोसे गोदाम में ट्रकों से उतर रहा चावल'''' शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। खबर को संज्ञान में लेते अधिकारी हरकत में आए और अगले दिन बुधवार को नवीन मंडी स्थल शाहपुर में स्थापित भंडारण गृह में मौजूद रहे।
टीए माधव कुमार ने चावल का सैंपलिंग के चावल की गुणवत्ता की जांच भी करते दिखाई दिए। गोदाम पर सतेंद्र यादव, ब्रेस कुमार, शशिकांत मिश्रा, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।