फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दीया जलाकर दिया तंबाकू निषेध का संदेश

Fri, 15 Nov 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएमओ कार्यालय के तरफ से बृहस्पतिवार को बीएसए ग्राउंड पर दीप को जलाकर तंबाकू सेवन के रोकथाम के लिए चित्रांकन व सजावट किया गया। इसमें लगभग अलग-अलग विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करके आयोजन को सफल बनाए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 40 हजार दीये जलाए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू का ज्यादा सेवन जनस्वास्थ्य के बड़े खतरे में एक है। भारत में तंबाकू सेवन का बढ़ता प्रचलन गम्भीर चिंता का विषय है। खासकर युवा एवं बच्चों में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सिगरेट का सेवन नहीं करने के लिए जनता से आह्वान किया गया। जिससे टीबी, कैंसर आदि रोगों से जनपद को मुक्त किया जा सकें। केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा तंबाकू मुक्त सिद्धार्थनगर के अंतर्गत बीएसए ग्राउंड पर 100 मीटर गुणे 100 मीटर चित्रांकन एवं सजावट कार्यक्रम (दिया एवं मोमबत्ती के द्वारा सजावट) का कार्य किया गया है।
इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. आशीष अग्रहरि, सुनील चौधरी, समीर कुमार सिंह, विवेक तिवारी, डाॅ. विजय कुमार, अवनीश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें