बांसी। बार भवन में अधिवक्ताओं ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएम बांसी सिद्धांत यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता चंद्र प्रकाश पांडेय, अशोक पांडेय, प्रेमशंकर श्रीवास्तव, शेषदात पांडेय, भृगु नारायण मिश्र, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने भगवान परशुराम के पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आप सभी लोग समाज में किसी भी तरह के अत्याचार का विरोध करते हुए पीड़ित की मदद करे तभी सार्थकता होगी।
मुख्य अतिथि जेएम बांसी सिद्धांत यादव ने भगवान परशुराम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग भगवान परशुराम के चरित्र को अपने अंदर उतारें तभी जयंती मनाने की सार्थकता होगी। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश चंद्र उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया ।