फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौके पर जाकर कराएं जमीन के विवादों का निस्तारण

Sun, 26 Jul 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को लोटन थाने में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और राजस्व व पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों और अन्य अधिकारियों से कहा कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा, नाली, चकमार्ग, अवैध कब्जा और पट्टा संबंधी मामलों को शिकायतकर्ता की मौजूदगी में मौके पर जाकर निपटाया जाए। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल के साथ कार्रवाई की जाए लेकिन किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को बेवजह परेशान न किया जाए और हर मामले का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने लोगों से भी आपसी सौहार्द बनाए रखने और विवादों को बढ़ाने के बजाय प्रशासन के माध्यम से समाधान कराने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने भी राजस्व और पुलिस टीमों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि संवेदनशील मामलों का समय पर निस्तारण हो सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नौगढ़ रेणु मिश्रा, थानाध्यक्ष लोटन, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें