फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के कतार को मिला भारत केसरी का खिताब

विज्ञापन
शोहरतगढ में कुश्ती दंगल में दोव आजमाती महिला पहलवान - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पंजाब के कतार को मिला भारत केसरी का खिताब
विज्ञापन

वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट दंगल का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी शोहरतगढ़ में रविवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के पहलवान कतार ने दिल्ली के मंजीत सिंह को पटखनी देकर भारत केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया।
मुख्य अतिथि सांसद सांसद जगदंबिका पाल ने सभी पहलवानों की प्रशंसा की। कहा कि खेल आपसी भाईचारे व सद्भाव का परिचय देता है। आयोजक भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस खेल का धार्मिक ग्रंथ, वेदों में भी वर्णन आता है। कुश्ती खेल देश ही नहीं अपितु विश्व का खेल है। इससे स्वच्छ मनोरंजन के साथ ही लोगों में भी शारीरिक सौष्ठव बनाने की प्रेणा देती है। दंगल प्रतियोगिता में नेपाल के पहलवान महावीर थापा ने गंगानगर राजस्थान के संदीप पहलवान के बीच 8 मिनट का रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें नेपाल के पहलवान महावीर ने जीत हासिल की। कानपुर के सुरेंद्र व सोनीपत के विशाल के बीच 6 मिनट के मुकाबले में सुरेंद्र ने विशाल को धूल चटाई। गाजीपुर के सिकंदर व हरिद्वार के धनीराम के बीच 6 मिनट का मुकाबला बराबरी पर छूटा। अयोध्या के नागेंद्र दास ने गंगानगर राजस्थान के भूकंप को धोबी पछाड़ दांव से आसमान दिखाया। सिद्धार्थनगर के पहलवान सूर्य प्रकाश पांडेय ने महाराष्ट्र के मनोज को पटखनी देकर चित कर दिया। नेपाल के राजू थापा व भोला पहलवान पीलीभीत के बीच रोमांचक मुकाबले में राजू ने जीत दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बनारस की गुड़िया ने दिल्ली की अन्नू को पराजित किया। इस दौरान महंत बृजमोहन दास, महंत बलराम दास, आयोजक भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, धनुर्धर प्रताप सिंह, पंकज पांडेय, हियुवा नेता सुभाष गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन, शिवशक्ति शर्मा, घनश्याम गुप्ता, साधना चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें