‘सपा एक दल नहीं, आंदोलन की उपज’
सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने की युवा संगठनों के कार्यों की समीक्षा
बांसी नगर में पूर्व विधायक की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी एक दल नहीं आंदोलन की उपज है। कांग्रेस जैसी सरकार का भी अंत समाजवादियों ने किया था। वैसे भाजपा सरकार का भी खात्मा सपाई करेंगे। यह बात समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने कही। वह रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर युवा संगठनों के कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि सपा के सभी सिपाही समाज के छोटे-छोटे वर्गों के लोगों को अधिक से अधिक पार्टी में जोड़कर हक, सम्मान एवं अधिकार देना शुरू कर दें। अध्यक्षता सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने की विजय पासवान, उग्रसेन सिंह, अनूप यादव, वीरेंद्र तिवारी, सरफराज भ्रमर, इंद्रासना त्रिपाठी, विजय यादव, पटवारी राइनी, मणेंद्र मशाल, कमाल अहमद, चंदमणि यादव, दिलीप पाठक, तौलेश्वर निषाद, खुर्शीद अहमद, सयुस के चंन्द्रजीत जायसवाल, मो. मुस्तफा, अंबिकेश श्रीवास्तव, धीरू यादव, शुभांगी भारत, राजेश शुक्ल, जोखन चौधरी, हरि नारायण यादव, रमजान अली, कलाम सिद्दीकी, डॉ. धीरेन्द्र यादव ने संबोधित किया। अशोक पांडेय, सुनील यादव, अनुराग जायसवाल, प्रदीप पत्थरकट्ट, डॉ. प्रमोद यादव, संजय यादव, राधेश्याम चौरसिया, धीरेन्द्र सिंह, रहीब रिजवी, अमित बख्शी, रोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के रविवार सुबह नगर आगमन पर पूर्व विधायक लालजी यादव, नपा अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पूर्व नपा अध्यक्ष और समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमन आरा राईनी समेत तुफैल अहमद, अमित बख्शी, विनय रावत, सुधीर मौर्या, अताउल्लाह, अशहद खान, जीशान, सब्बू खान, लखपति राईनी, गुड्डू, इरफान, गोलू, अजमत अली, बरकत अली राईनी, राशिद, भोला आदि शामिल थे।