फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जलनिकासी और जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे वार्ड के निवासी

Tue, 12 Nov 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच राजेंद्र नगर के सफा काॅलोनी के लोगों के लिए टूटी और गंदगी से बजबजाती नालियां और जर्जर सड़क कठिनाई का सबब बनी हुई है। यह समस्या एक दो वर्ष से बनी हुई है। काॅलोनी के निवासी फरियाद करते करते थक गए, लेकिन समस्याओं के निस्तारण के प्रति नगर पंचायत प्रशासन रुचि नहीं ले रहा। डुमरियागंज नगर पंचायत के राजेंद्र नगर वार्ड की कुल आबादी 5 हजार है। जिसमें सफा काॅलोनी में 2000 लोग निवास करते हैं।
विज्ञापन

यह वीवीआईपी काॅलोनी में शुमार है। यहां किराये के मकान में जज, कई बैंक अधिकारी, डाॅक्टर और इंजीनियर आदि निवास करते हैं। इसके बावजूद यहां पर जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त है। काॅलोनी के अंदर से शिवाजीनगर वार्ड बैदोलागढ़ को जोड़ने वाली एक किलो मीटर सड़क जगह-जगह से टूट फूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी। इससे आवागमन करने वालों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। नालियां के जाम होने तथा टूट जाने से लोगों के घरों का पानी सड़क पर बह रहा है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें