फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जर्जर सड़क से मिलेगी मुक्ति, आवागमन की होगी सुविधा

Thu, 26 Mar 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सरोजनीनगर में जर्जर पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के कई मोहल्लों के लोगों को जल्द ही जर्जर सड़कों से मुक्ति मिल जाएगी। नगर पालिका की ओर से 15 सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इनके निर्माण से इन मोहल्ले के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के सरोजनीनगर, दीनदयाल नगर, बाल्मिकीनगर, वीर सावरकर नगर समेत विभिन्न मोहल्लों की सड़कें बदहाल थीं, जिससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। बारिश के मौसम में इन मोहल्ले के लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो जाता था। नगर पालिका की तरफ से इन सड़कों के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा गया था। इसकी शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब इन सड़कों के निर्माण से इन मोहल्लों की 25 हजार आबादी को अवागमन में सहूलियत मिलेगी। सरोजनीनगर निवासी नसीर का कहना है कि बारिश के मौसम में घर से निकलना मुश्किल रहता था, अब सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि नगर में आवागमन सुविधा दुरुस्त करने के लिए सड़क निर्माण की कार्ययोजना बनाई गई थी। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें