फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिला कारागार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक

Thu, 26 Mar 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला जज, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भोजनालय, बैरकों और बंदियों की स्थिति को करीब से देखा और संबंधित को दिशा-निर्देश के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने बताया कि कारागार में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाता है और बंदियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाती है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जेल के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर सके, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही प्रत्येक नए बंदी का अनिवार्य रूप से चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने पर जोर दिया गया। बीमार बंदियों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि नियमित निरीक्षण जारी रखा जाए और निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने समय-समय पर बंदियों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें