बांसी। बांसी कोतवाली के स्थानीय कस्बे के आजादनगर बहबोल में स्थित एक ऑनलाइन कोरियर सर्विस में कार्य करने वाला युवक बुधवार से ही लापता है। जानकारी होने पर परिजनों ने यह सूचना कोतवाली देते हुए मामले की जांच की मांग की।
कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है। युवक दिव्यांशु कुमार उर्फ प्रिन्स पांडेय जो ग्राम महुलानी थाना उसका का निवासी है। यह बांसी कस्बे के आजाद नगर बहवोल में स्थित एक ऑनलाइन कोरियर सर्विस में काम करता था और यही पर रहता था। उसके साथ काम करने वाले साथियों के अनुसार वह बुधवार की सुबह नहाने के लिए वहां से निकला फिर लौटकर आया।
शाम तक दिव्यांशु के न लौटने पर साथियों ने यह सूचना परिजनों को दिया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली में दिया। इस संबंध में कोतवाल रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश किया जा रहा है।