फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रंगोली में रीना, मेंहदी में कीर्ति ने मारी बाजी

Fri, 02 Feb 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव में आयोजित जनपद स्तरीय रंगोली, मेंहदी, चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रंगोली में रीना, मेंहदी में कीर्ति ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पुस्तकालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग की छात्रा रीना एंड टीम सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर काॅलेज शोहरतगढ़ को प्रथम, मोहिनी एंड टीम राजकीय इंटर काॅलेज तेतरी बाजार द्वितीय एवं रूकइया एंड टीम जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। जूनियर बालिका वर्ग रंगोली प्रतियोगिता में सिद्धार्थ मार्डन एकेडमी प्रथम, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कालेज को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
सीनियर बालिका वर्ग मेंहदी प्रतियोगिता में कीर्ति पांडेय, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल प्रथम, संजू शर्मा सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर काॅलेज द्वितीय एवं अनामिका सिद्धार्थ मार्डन एकेडमी तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अर्चिताराज गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल प्रथम, रुद्र पांडेय सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल द्वितीय, मोहिनी राजकीय इंटर काॅलेज नौगढ़ को तृतीय पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में अंजलि पांडेय राजकीय इंटर काॅलेज तेतरी बाजार को प्रथम, रामकांत यादव रघुवर प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वितीय, एवं वैष्णवी ठाकुर वेणी माधव इंटर कॉलेज कंदवा को तृतीय पुरस्कार मिला। निबंध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में शुभम त्रिपाठी बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर को प्रथम, सानिया नूरी राजकीय इंटर कॉलेज तेतरी बाजार द्वितीय एवं दीपिका सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि परिणाम अपने सोच के अनुरूप नहीं हो सकता, हमें परिणाम की चिंता किए बिना परिश्रम करना चहिए। इस दौरान शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल, पूर्णेश्वर मिश्र, दुर्गेश नन्दिनी, अनिल कुमार गुप्त, रामबहादुर पाल, ज्योत्स्ना सिंह, अर्चना सिंह उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें