रेडवरिया व दुधवनिया की टीम फाइनल में पहुंची
परसा। बढ़नी ब्लॉक के औदही कला में एसीसी की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में मनिकौरा की टीम ने रेड़वरिया को और दुधवनिया ने परसा को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पहला सेमीफाइनल मैच मनिकौरा व रेड़वरिया के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मनिकौरा की टीम ने रेड़वरिया को तीन रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मनिकौरा की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाया। जवाब में रेड़वरिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों की समाप्ति पर सात विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना पाई। मनिकौरा की तरफ से 58 रन बनाने और चार विकेट लेने वाले यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच दुधवनिया व परसा के बीच खेला गया। दुधवनिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाया।
जवाब में परसा की टीम ने दसवें ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 43 रन ही बना पाई। दुधवनिया के जीशान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसके पहले मुख्य अतिथि व कांग्रेस नेता सरफराज अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को चाहिए कि टीम भावना के साथ खेलें व अपने अच्छे प्रदर्शन से प्रदेश और जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन, मो. हारुन, महेंद्र गुप्ता, नूर आलम, रामू, शहंशाह आलम, रमेश गुप्ता, जितेंद्र, सगीर, अतहर, अलीम, संजय वरुण, मुक्तेश्वर चौहान, इरफान, सौरभ शुक्ल, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।