फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड टूटा : एक दिन में मिले 161 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकार्ड टूटा : एक दिन में मिले 161 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में एक दिन में 161 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिलने के पिछले कई दिनों के रिकॉर्ड टूट गए। सर्वाधिक 37 संक्रमित, नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमितों में पुलिस, एसएसबी के जवान, स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य लोग शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, 40 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में मंगलवार को कोरोना के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने और जांच करने की रफ्तार तेज कर दी, ताकि संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 37, खेसरहा-18, जोगिया-15, शोहरतगढ़-ं 12, बांसी- उसका क्षेत्र में 11-11, बढ़नी क्षेत्र में नौ, खुनियांव में सात, लोटन-छह, बर्डपुर-इटवा में पांच-पांच, मिठवल चार, डुमरियागंज क्षेत्र में तीन और सात अन्य कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि जिले भर में 161 संक्रमित मिले हैं, उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को दवाइयां दे दी हैं। फिलहाल, कोई संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

चार जज, तीन कर्मचारी भी संक्रमित मिले
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना से संक्रमित मिले लोगों में से सात जनपद न्यायालय के हैं। इनमें चार जज और न्यायालय के तीन कर्मचारी शामिल हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन्हें भी होम आइसोलेट करा दिया है। साथ ही संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें