फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त करने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
14 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त करने की संस्तुति
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर सदर तहसील अंतर्गत 14 जनसेवा केंद्रों की जांच ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमरेंद्र दुबे, सीएससी के जिला प्रबंधक अजय कुमार एवं राकेश कुमार की ओर से की गई। इस दौरान सभी केंद्रों में अनियमितता मिलने पर उनकी आईडी निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
इस कार्रवाई से जनसेवा केंद्रों के संचालकों की बेचैनी बढ़ गई है। जांच में पाया गया कि सभी जन सेवा केंद्र निर्धारित स्थान पर नहीं हैं। जहां इनका केंद्र आवंटित किया गया, वहां के बजाए दूसरे स्थान पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से निर्धारित 30 रुपये प्रति प्रमाणपत्र के स्थान पर 70 और 80 रुपये लिए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर कोई रेट लिस्ट भी लगाई नहीं गई है। जांच के बाद सभी 14 जन सेवा केंद्रों की आईडी तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

ईडीएम अमरेंद्र दुबे ने बताया कि ऐसे ही जनपद में स्थित सभी जनसेवा केंद्रों की जांच की जाएगी। मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उनका केंद्र बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें