फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की बेटी को मिली प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप

विज्ञापन
निधि पांडेय। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
जिले की बेटी को मिली प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप
विज्ञापन

बांसी तहसील के ग्राम पंचायत नागचौरी की रहने वाली है निधि
वर्तमान में उत्तराखंड के खटीमा में रहता है निधि का परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील अंतर्गत ग्राम नागचौरी के मूल निवासी और वर्तमान में उत्तराखंड के खटीमा में नौकरी कर रहे केशरीनंदन पांडेय की बेटी निधि पांडेय को प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप मिली है। उनको यह फेलोशिप केमिकल इंजीनियरिंग में किए गए शोध में मिला है। इसके तहत निधि को पांच साल तक 12-12 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी।
विज्ञापन

हाल में आए परिणाम में बांसी तहसील के नागचौरी निवासी केशरीनंदन पांडेय की बेटी निधि पांडेय को यह सम्मान केमिकल इंजीनियरिंग में किए गए शोध में मिला है। निधि ने बारहवीं तक की पढ़ाई शिक्षा भारती इंटर कॉलेज खटीमा से की थी। इसके बाद निधि ने बीटेक और आईआईटी गांधीनगर से एमटेक किया। वर्तमान में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रही हैं। पिता केशरीनंदन पांडेय चंपावत जिले के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता और माता निर्मला पांडेय सरस्वती शिशु पब्लिक स्कूल खटीमा में प्रधानाचार्य हैं। निधि ने सफलता का श्रेय प्रो. डॉ. जयेश वेल्लारे और परिजनों को दिया है। निधि की सफलता पर राधेरमण त्रिपाठी, अनिरुद्ध प्रसाद पांडेय, भोलानाथ पांडेय, ओमशंकर पांडेय, घनश्याम पांडेय, बालमुकुंद पांडेय ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें