जांच में मिले चार डेंगू मरीज
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी में कैंप और घर-घर किए जा रहे जांच के दौरान डेंगू के चार मरीज पाए गए है। पीएचसी बढ़नी के प्रभारी चिकित्साधिकारी एसके पटेल ने बताया कि डाकखाना रोड और नगर पंचायत कार्यालय के जांच कैंप और जिले की स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा घर-घर जाकर डेंगू की जांच की जा रही है। दो दिनों में 82 लोगों की जांच में डेंगू के चार मरीज पाए गए है। पुष्टि के लिए उनका रक्त सैंपल जिले पर जांच के लिए भेजा गया है। इसमें डेंगू की पुष्टि होने पर उनका इलाज जिले पर स्थित डेंगू वार्ड में होगा।