फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला हमसफर का तोहफा, दिल्ली दूर नहीं

Mon, 26 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लखनऊ के लिए इंटरसिटी ट्रेन मिलने से लोगों में छाई खुशी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तथागत की भूमि लंबे समय से परिवहन सुविधाओं से महरूम रही है। वर्ष 2016 ने इस कसक को दूर कर दिया है। रेलवे के जरिए सिद्धार्थनगर देश के विभिन्न कोनों से सीधा जुड़ गया है। जिलेवासियों को देश की पहली हमसफर ट्रेन की अगवानी का मौका मिला है। हमसफर मिलने से अब दिल्ली दूर नहीं रह गई।
विज्ञापन

लखनऊ के लिए सुबह इंटरसिटी और रात में गोमतीनगर एक्सप्रेस का तोहफा उन हजारों लोगों के लिए बड़ी सौगात है, जिन्हें आए दिन दवा-इलाज और सरकारी काम-काज के लिए राजधानी के चक्कर काटने होते थे। रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई जा बसे जिले की बड़ी आबादी के लिए गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस का नियमित होना राहत भरा कदम है। लखनऊ, दिल्ली और मुंबई से जुड़ने के बाद लोगों का सफर सुहाना हुआ है। इस रेल रूट पर कई नई सौगातों के प्रस्ताव सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें