फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन के विवाद में सगे भाई पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Tue, 12 Nov 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र पिपरी गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो भाई अपने रिश्तेदारों के साथ अपने ही भाई पर धार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वहीं, घायल की पत्नी ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र पिपरी निवासी बनारसी साहनी, सुरेश साहनी, अवधेश साहनी, राजेश साहनी और निक्कू साहनी सगे भाई हैं। इन लोगों की माता की 28 नवंबर 2023 को मौत हो जाने के बाद सभी लोग में बंटवारा हो गया। उसके बाद इन लोगों के पिता जगदीश साहनी कोमा में चले गए। पांचों भाइयों में अवधेश साहनी, सुरेश साहनी पिता से सारी जमीन वरासत करा लिए। जिसको लेकर बनारसी साहनी ने कोर्ट में दीवानी कर दिया।
आरोप है कि सोमवार सुबह 10 बजे बनारसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी अवधेश साहनी और सुरेश साहनी अपने कुछ रिश्तेदार के साथ हमला कर दिया। इस घटना को देखकर अन्य भाई राजेश साहनी और निक्कू साहनी सहित ग्रामीण ने बीच-बचाव किया। लेकिन, तब तक बनारसी लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में लोगों ने शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों इलाज कर जिला मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित बनारसी की पत्नी पुष्पा देवी ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर अवधेश साहनी, सुरेश साहनी व इनके रिश्तेदार अनिल व सूरज साहनी सहित अन्य पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि घायल व्यक्ति की पत्नी की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें