शोहरतगढ़। सीएचसी शोहरतगढ़ पर मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डाॅ. एके आजाद ने एएनएम के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में बीपीएम सतीश कुमार ने प्रत्येक एएनएम के कार्य की समीक्षा पर कहा कि सभी एएनएम नियमित टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर समय से पहुंचे और अधिक से अधिक टीकाकरण करें। आईओ सोनू कुमार ने कहा कि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए। जन्म से पांच साल के बच्चों का हेड काउंड सर्वे करें। नियमानुसार कार्य करने के उपरांत युवीन पोर्टल लॉगिंग तथा ई-कवच पोर्टल पर डाटा फीड करने के निर्देश दिए।
आभा कार्ड आयुष्मान कार्ड एचआरपी ड्यूलिस्ट के आधार पर सभी की जांच की लाइन लिस्टिंग उपचार टीकाकरण करें। साथ ही गर्भवतियों की समय-समय पर जांच व उच्च जोखिम गर्भवतियों की पहचान कर देखभाल करें। गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम सेवन, वजन, हिमोग्लोबिन, यूरिन, बीपी, शुगर के साथ-साथ पेट की जांच करवाएं। स्वास्थ्य सेवा से संबंधित विवरण को पोर्टल पर अंकित करने का निर्देश दिया। इस दौरान सुमन चौधरी, रिंकी यादव, सुमन सिंह, वसुंधरा, सोनी सहित आदि एएनएम मौजूद रहीं। संवाद