फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की बच्ची से नशे में धुत पिता ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल की बच्ची से नशे में धुत पिता ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पत्नी की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, जेल भेजा
उसका थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार(सिद्धार्थनगर)। नशे में धुत पिता (25) द्वारा दो साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उसका थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला रविवार को दो वर्षीय बेटी को बिस्तर पर सुलाकर बाहर गई थी। तभी नशे में धुत पति घर पहुंचा और बच्ची से दुष्कर्म किया। चीख सुनकर मां घर पहुंची। उसने बच्ची को किसी तरह पति के चंगुल से छुड़ाया और थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसका थाने के एसओ डीसी चौधरी ने बताया महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत के दर्ज किया गया है। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें