फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की दुकानों पर छापा, दो दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
16 दुकानों से लिए गए धान के बीज के नमूने, एसडीएम की मौजूदगी में जिला कृषि अधिकारी ने की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। धान का नकली बीज बेचने के मामले को संज्ञान में लेते हुए शनिवार देर शाम एसडीएम, जिला कृषि अधिकारी ने संयुक्त रूप से खाद बीज की दुकानों पर छापा मारा।
बढ़नी क्षेत्र की 16 दुकानों से बीज का नमूना लिए गए। दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सीमा से सटे कोटिया बाजार में चार दिन पूर्व धान के नकली बीज बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को एसडीएम शोहरतगढ़ अनिल कुमार, जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के खाद बीज की दुकानों की जांच की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि दुकानों की लगातार जांच की जा रही है। 16 दुकानों से धान के बीज के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। बिना वैध कागजात के बीज बेचने के मामले में दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें